Articles

Mrs Uttar Pradesh 2023 Won by Noida’s Chandrakanta

Mrs Uttar Pradesh Queen Of Exellence 2023 held by The creative eye foundation won by Ms. Chandrakanta Native of Bulandshahar

ग्रेटर नोयडा की चंद्रकांता ने ‘मिसेज यूपी क्वीन ऑफ एक्सीलेंस 2023 – सीजन 1 प्रतियोगिता जीती। द क्रिएटिव आई फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट की मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त मॉडल और अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने उन्हें ताज़ पहनाया और गुलदस्ता व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मिसेज टैलेंट और मिसेज ग्लैमरस के टाईटल भी चंद्रकांता ने अपने नाम किए। इस पेजन्ट में शामिल प्रतिभागियों में सबसे अधिक उम्र 42 वर्ष की चंद्रकांता शुरुआत से ही अपनी बेबाकी, उत्कृष्ट वाक और बेबाकी की वजह से जजेस और ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई थी। Beauty pageants

नोयडा में रहने वाली और लेखन में रुचि रखने वाली चंद्रकांता की जड़ें बुलन्दशहर में हैं अब तक उनकी तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। किसी लेखक द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता जीता जाना सुखद है।  सामाजिक कार्यों और क्रॉफ्ट फ्रॉम वेस्ट में रुचि रखने वाली चंद्रकांता ने बताया कि वे अपने कुनबे की पहली बेटी हैं जो शिक्षित हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज से इतिहास आनर्स में डिग्री लेने के बाद उन्होंने समाजशास्त्र, मानवाधिकार और ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।Mrs Uttar Pradesh 2023 

पाँच चरणों की कठिन प्रक्रिया को पार कर उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती। अंतिम राउंड तक पहुँचने के लिए ऑडिशन, टैलेंट , पारंपरिक परिधान, ईवनिंग गाऊन और प्रश्नोत्तर के विविध चरण थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर व अभिनेता अमन वर्मा ने किया  

चंद्रकांता से अंतिम चरण में जो प्रश्न पूछा गया था- आज के चुनौती भरे समय में महिलाओं को कौन सी जरूरी बात सीखनी है? चंद्रकांता ने कहा ‘सिस्टरहुड’ यानी बहनापा वह मंत्र है जो भेदभाव से ग्रस्त इस दुनिया को औरतों के हक में कर सकता है। जो एक जेंडर न्यूट्रल समाज को बना सकता है। बस हमें स्त्री होने के नाते अपने साझा हितों को समझना होगा। दुनिया भर की औरतों एक हो जाओ तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए सारी दुनिया बाकी है। 

यह आयोजन राजधानी लखनऊ के होटल रेग्नेंट में रविवार 2 अप्रैल को को किया गया। कार्यक्रम की डायरेक्टर  डॉ. आकांक्षा गोगना थीं।

ChandraKanta

Recent Posts

श्री शिवताण्डवस्तोत्रम् Shri Shivatandava Strotam

श्री शिवताण्डवस्तोत्रम् Shri Shivatandava Strotam श्री रावण रचित by shri Ravana श्री शिवताण्डवस्तोत्रम् Shri Shivatandava…

1 week ago

बोल गोरी बोल तेरा कौन पिया / Bol gori bol tera kaun piya

बोल गोरी बोल तेरा कौन पिया / Bol gori bol tera kaun piya, मिलन/ Milan,…

2 weeks ago

तोहे संवरिया नाहि खबरिया / Tohe sanwariya nahi khabariya

तोहे संवरिया नाहि खबरिया / Tohe sanwariya nahi khabariya, मिलन/ Milan, 1967 Movies गीत/ Title:…

2 weeks ago

आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं / Aaj dil pe koi zor chalta nahin

आज दिल पे कोई ज़ोर चलता नहीं / Aaj dil pe koi zor chalta nahin,…

2 weeks ago

हम तुम युग युग से ये गीत मिलन के / hum tum yug yug se ye geet milan ke

हम तुम युग युग से ये गीत मिलन के / hum tum yug yug se…

2 weeks ago

मुबारक हो सब को समा ये सुहाना / Mubarak ho sabko sama ye suhana

मुबारक हो सब को समा ये सुहाना / Mubarak ho sabko sama ye suhana, मिलन/…

2 weeks ago

This website uses cookies.