थोड़ा सा चखकर देखा है

बड़ी चटपटी है जिंदगी

कभी पानी पूरी सी है

कभी ख्वाहिश अधूरी है

कभी ऊंची दुकान है

कभी फीका पकवान है …जिंदगी

बड़ी चटपटी है जिंदगी

कभी खुद पर हैरान है

कभी बिकती दुकान है

कभी मखमली सी चादर है

कभी बिन बुलाई मेहमान है …जिंदगी

कभी तपता हुआ सूरज

कभी ठंडी फुहार सी

कभी प्यार का खुमार है

कभी मतलब के यार सी हैजिंदगी

कभी फिसलता रेत है

कभी मस्ती में ब्रेक है

कभी झालर की रोशनी

कभी टूटा हुआ तार है … जिंदगी

कभी नीम चढ़ा करेला है

कभी सांझ की अल्हड़ बेला है

कभी मोहब्बत का जाम है

कभी सड़क सुनसान है … जिंदगी

कभी नटखट है जिंदगी

कभी सरपट है जिंदगी

कभी फाटे हुए टायर सी

कभी बुलेट का फायर है … जिंदगी


थोड़ा सा चखकर देखा है

बड़ी चटपटी है जिंदगी

© पिंक रोज़ (चंद्रकांता) PINK ROSE ( CHANDRAKANTA)


Chandrakanta

Recent Posts

नदिया किनारे हेराए आई कंगना / Nadiya kinare herai aai kangana

नदिया किनारे हेराए आई कंगना / Nadiya kinare herai aai kangana, अभिमान, Abhimaan 1973 movies…

11 months ago

पिया बिना पिया बिना बसिया/ Piya bina piya bina piya bina basiya

पिया बिना पिया बिना बसिया/ piya bina piya bina piya bina basiya, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी/ Ab to hai tumse har khushi apni

अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी/Ab to hai tumse har khushi apni, अभिमान, Abhimaan…

11 months ago

लूटे कोई मन का नगर/  Loote koi man ka nagar

लूटे कोई मन का नगर/ Loote koi man ka nagar, अभिमान, Abhimaan 1973 movies गीत/…

11 months ago

मीत ना मिला रे मन का/  Meet na mila re man ka

मीत ना मिला रे मन का/ Meet na mila re man ka, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

तेरे मेरे मिलन की ये रैना/ Tere mere milan ki ye raina

तेरे मेरे मिलन की ये रैना/ Tere mere milan ki ye raina, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

This website uses cookies.