मैं भीख हूँ
धूल से लबरेज़
खुरदरे हाथ-पाँव
सूखे मटियाले होंठ, निस्तेज
अपनी निर्ल्लज ख-ट-म-ली देह को
जिंदगी की कटी-फटी-छंटी
चादर में छिपाती हूँ

मैं भीख हूँ
अपनी बे-कौड़ी किस्मत
खाली कटोरे में आजमाती हूँ
कूड़े करकट के रैन-बसेरों में
मैली-कुचली कतरनों को
गर्द पसीनें में सुखाती
ओढती और बिछाती हूँ


मैं भीख हूँ
आम आदमी की दुत्कार
पाती हूँ घृणा-तिरस्कार
फांकों में मिलता है बचपन
और चिथड़ों में लिपटा आलिंगन
मैं नहीं जानती सभ्यता के
आचार-व्यापार, व्याभिचार


मैं भीख हूँ
ढीठ, फिर मुस्कराते हुए
बांधकर कोई अदृश्य शक्ति पाँव में
निकल पड़ती हूँ हर रोज
भीड़ भरी सड़क पर अकेली, मांगने
मेरे हिस्से के ‘दो टुकड़े चाँद के’ ..


चंद्रकांता –


Chandrakanta

View Comments

  • अदभुत भाव से परिपूर्ण वास्तविकता को रेखांकित करती अभियक्ति ....

  • बहुत ही सुंदर कविता जो शब्दों से बोध की कुरुपता को दर्शा रही है। पूरी बेबाकी से।

  • In a very grounded-awestruck manner, You Have spoken her heart out by this masterpiece of realism, commanding glitzy glory and crowning immense deference for a child beggar and related practices.

    Thank you for feeling, writing and sharing about a heroine unsung!

Recent Posts

नदिया किनारे हेराए आई कंगना / Nadiya kinare herai aai kangana

नदिया किनारे हेराए आई कंगना / Nadiya kinare herai aai kangana, अभिमान, Abhimaan 1973 movies…

11 months ago

पिया बिना पिया बिना बसिया/ Piya bina piya bina piya bina basiya

पिया बिना पिया बिना बसिया/ piya bina piya bina piya bina basiya, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी/ Ab to hai tumse har khushi apni

अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी/Ab to hai tumse har khushi apni, अभिमान, Abhimaan…

11 months ago

लूटे कोई मन का नगर/  Loote koi man ka nagar

लूटे कोई मन का नगर/ Loote koi man ka nagar, अभिमान, Abhimaan 1973 movies गीत/…

11 months ago

मीत ना मिला रे मन का/  Meet na mila re man ka

मीत ना मिला रे मन का/ Meet na mila re man ka, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

तेरे मेरे मिलन की ये रैना/ Tere mere milan ki ye raina

तेरे मेरे मिलन की ये रैना/ Tere mere milan ki ye raina, अभिमान, Abhimaan 1973…

11 months ago

This website uses cookies.