Do Me A Favour Lets Play Holi उफ़! ये होली हाँ ये होली

Lets Play Holi – प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का आकर्षक होली गीत

‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ यह सुपरहिट होली सॉन्ग अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। फिल्म का नाम है ‘वक्त- द रेस अगेंस्ट टाइम’ । इस गाने का प्लेबैक अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने किया है। अलग ज़ोन की लिरिक्स ने युवा पीढ़ी में इस गीत को ख़ासा लोकप्रिय बनाया हुआ है। हिंदी गीतों में अंग्रेजी का तड़का नई पीढ़ी को हमेशा से ही लुभाता आया है। यह गीत होली के गीतों की फेरहिस्त में आज भी अपनी अनूठी जगह बनाए हुए है। यह गीत उस समय परदे पर आता है जब फिल्म में अक्षय को प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलती है । होली के हुडदंग के बहाने जब अक्षय प्रियंका को छेड़ते हैं तो प्रियंका कहती हैं-

है बहाना होली का
पास आना चाहे तू
चाँद से मेरे चेहरे पे
रंग लगाना चाहे तू

यह खट्टी मीठी छेड़खानी ही होली के गीतों की जान है।
 “Festivals for Spring: Holi and Basant Kite Festival: Holi

प्रियंका और अक्षय ने अंदाज़, मुझसे शादी करोगी, वक़्त, ऐतराज़ सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।

डेस्क –